
झारखंड राज्य का गठन 15 नवंबर 2000 ई को बिहार से अलग करके किया गया था। यह देश का 28 वां राज्य बना, राज्य की राजधानी रांची है एवं उप राजधानी दुमका है। प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी एवं प्रथम राज्यपाल डॉ प्रभात कुमार थे। यहां आप झारखंड का सामान्य परिचय जानेंगे
राज्य का गठन —– 15 नबम्बर 2000*
राजधानी —— रांची*
उप राजधानी —— दुमका (प्रस्तावित गिरिडीह,मेदनीनगर,चाईबासा )*
सीमाएं ———— उतर में बिहार, दक्षिण में ओडिशा, पूर्व में पश्चिम बंगाल तथा पश्चिम में छत्तीसगढ़
क्षेत्रफल ———- 79,714 वर्ग किलोमीटर* (नोट :- भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2023 के अनुसार राज्य का क्षेत्रफल 79,716 वर्ग किलोमीटर है )
राज्य का विस्तार — उतर से दक्षिण 380 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम 463 किलोमीटर
देश के कुल क्षेत्रफल का प्रतिशत —- 2. 42 %*
ग्रामीण क्षेत्रफल — 77,922 वर्ग किलोमीटर (97. 75 %)
शहरी क्षेत्रफल —- 1,792 वर्ग किलोमीटर (2. 25 % )
राज्यपाल ———- संतोष कुमार गंगवार (31 जुलाई 2024 से अब तक )
मुख्यमंत्री ——– हेमंत सोरेन (नोट :- अभी तक झारखण्ड में सात वयक्ति मुख्यमंत्री पद पर असीन हुवे हैं )
विधानसभा अध्यक्ष — रविंद्र नाथ महतो
उच्च न्यायालय —— रांची (देश में 21 वा )
मुख्या न्यायाधीश — विधुत रंजन षंडगि
विधायिका ———– एकसदनीय
राज्यसभा सीट —– 06
लोकसभा सीट —- 14*
विधानसभा सीट — 82* (निर्वाचित 81 एवं मनोनीत 01 )
प्रमण्डल ——— 05
जिला —— 24* ( नोट :- राज्य निर्माण के समय 18 जिले थे )
जिला परिषद् — 24
अनुमंडल—– 45 (नोट :- राज्य निर्माण के समय 33 अनुमंडल थे )
प्रखंड ——- 264
अधिसूचित प्रखंड —- 112
पंचायत — 4,345
अधिसूचित पंचायत — 2071
गाँव ———- 32,620*
पंचायत समिति — 212
वार्ड —- 1400
नगर निगम —— 09*
नगर परिषद् —– 20
नगर पंचायत —- 20
अधिसूचित क्षेत्र समिति — 01 (जमशेदपुर )
महानगरों की संख्या —- 03 (रांची, धनबाद एवं जमशेदपुर )
छावनी बोर्ड — 01 (रामगढ़ )*
राजकीय भाषा —- हिंदी*
द्वितीय भाषा — 16 (उर्दू,संथाली, बांग्ला,उड़िया,मुंडारी, हो,खड़िया, कुड़ुख,कुरमाली,नागपुरी,अंगिका,खोरठा,भोजपुरी,पंचपरगनिया,मगही,मैथली )
अनुसूचित जनजाति —- 32*
आदिम जनजाति — 08*
- अगर आप झारखंड के किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काम का हो सकता है आप इस आर्टिकल को पढ़कर अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं साथ ही किसी भी एग्जाम में आपको सफलता दिलाने में भरपूर सहयोग करेगा।
- इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको जरूर फायदा मिला होगा। इसी तरह झारखंड सामान्य ज्ञान पढ़ने के लिए आप हमारे वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
